National Morning : लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)। केंद्र सरकार ने रविवार को भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।इस दौरान उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

लता मंगेशकर के सम्मान में पूरे देश में 6 और 7 फरवरी को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 8 जनवरी को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजकीय सम्मान के साथ आज शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।