Big loss : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जाना देश के लिए बड़ी क्षति : मुख्यमंत्री

देहरादून, 06 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना संगीत के साथ देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता जी का हमारे बीच से जाना गीत, संगीत और साहित्य के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे गीतों के जरिए राष्ट्रप्रेम के साथ हर क्षेत्र और वर्गों में जो भाव भर गई हैं वो हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन से मन बहुत दु:खी और व्यथित है। भगवान से प्रार्थना है कि लता ताई को अपने श्री चरणों में स्थान देने के साथ उनके परिवार को संबल प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *