Chief Minister : लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गुवाहाटी, 06 फरवरी (हि.स.)। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने तीन ट्वीट कर भारत रत्न को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत आज महान लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त करता है, सबसे प्यारी और एक दयालु इंसान जिसने अपनी मनोरम आवाज से एक अरब दिलों को छुआ। उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। उनके गीत हमेशा दिलों और दिमागों में जीवित रहेंगे। ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ को उन्होंने उद्धृत किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा है कि ‘जोनाकोर राती’ के अलावा, उन्होंने ‘गोदावोरी नोइरे पारोरे पोरा’, ‘रोड पुवाबोर करोने’ आदि जैसे अन्य लोकप्रिय असमिया गीत गाए, जो असम के लिए उनके प्रेम को दर्शाते हैं।बोरलुइत (ब्रह्मपुत्र) की तरह असम के लोगों के मन में लताजी की आवाज अनादि काल तक बहती रहेगी। ओम शांति!

मुख्यमंत्री ने कहा है कि लताजी हमारे दिल के बहुत करीब थीं और उन्होंने असम के लोगों के साथ एक बहुत ही खास रिश्ता साझा किया। भूपेन दा द्वारा असम की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन किए जाने के बाद उन्होंने अपनी आंखें बंद करके अपना पहला असमिया गीत ‘जोनाकोर राती’ को गाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *