Illegal sand : राजनांदगांव : रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, 22 वाहनों पर कार्रवाई

राजनांदगांव, 4 फ़रवरी (हि.स.)। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर खनिज के अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 14 वाहन खनिज- रेत, 5 वाहन खनिज- ईंट -मिट्टी, 3 वाहन चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए।

खड़गांव थाना, मोहला थाना, छुरिया थाना, जालबांधा, लालबाग थाना में 1-1 वाहन अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह 3 वाहन खैरागढ़ थाना, 5 वाहन मानपुर थाना, 3 वाहन सुरगी थाना, 2 वाहन डोंगरगांव थाना, 4 वाहन अंबागढ़ चौकी थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। 22 वाहनोंं पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *