आईएनएस आदित्य ने गोवा के समुद्र में घायल मछुआरे की जान बचाई

मछली पकड़ने वाली नाव एफवी महोनाथन से मांगी गई थी चिकित्सा सहायता

– नौसैनिकों ने मछुआरे का रक्तस्राव रोकने के साथ ऑक्सीजन लेवल ठीक किया

नई दिल्ली, 04 फरवरी (हि.स.)। गोवा के समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव के गंभीर रूप से घायल एक मछुआरे को भारतीय नौसेना ने चिकित्सा सहायता देकर उसकी जान बचाई।

गोवा के समुद्री तट से लगभग 75 समुद्री मील की दूरी पर पश्चिम में मछली पकड़ने वाली नाव एफवी महोनाथन से भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस आदित्य को इमरजेंसी कॉल मिली। दरअसल, इस नाव के मछुआरे विपिन के दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से अत्यधिक खून बहने के साथ ही उसका ऑक्सीजन स्तर तेजी से गिर रहा था। इस पर नौसेना ने अपने जहाज आईएनएस आदित्य को गंभीर रूप से घायल मछुआरे को तत्काल चिकित्सा सहायता देने के लिए भेजा।

आईएनएस आदित्य मौके पर पहुंचा और मछुआरे विपिन को नाव में ही प्राथमिक उपचार देकर उसे जहाज पर लाया गया। घायल मछुआरे को अलग से ऑक्सीजन देकर जान बचाई गई। मछली पकड़ने वाली नाव से निकाले जाने से पहले विपिन के दाहिने हाथ की कई उंगलियों पर फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। रक्तस्राव रोकने के लिए उनका जहाज पर इलाज किया गया। जहाज पर नाव के चालक दल को पर्याप्त पका हुआ भोजन दिया गया। इसके बाद घायल मछुआरे को उसके सहयोगियों के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *