BJP Mahila Morcha : गणतंत्र को मजबूत करने के लिए महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक- ऐश्वर्य विशाल

गुवाहाटी, 04 जनवरी (हि.स.)। भारत जैसा एक विशाल गणतांत्रिक देश में पुरुष के साथ महिलाओं के भी समान रूप से राजनीति में हिस्सा लेने से ही गणतंत्र को बचाया जा सकता है। ये बातें आज असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी डॉ. ऐश्वर्य विशाल ने कही।

उन्होंने कहा कि गत सात साल में महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी विभिन्न परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। शुक्रवार को गुवाहाटी के हेंगराबारी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाद सम्मेलन को उन्होंने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए हमें काम करते जाना चाहिए। प्रदेश भजपा महिला मोर्चा ने इसलिए राज्य की राजनीति में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने के लिए राज्य की नारी शक्ति को सजग एवं सचेत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अंगूरलता डेका के नेतृत्व में विभिन्न परियोजनाओं को शुरू किया है।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार भी महिलाओं को विभिन्न सुविधा प्रदान करने के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं को शुरू किया है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी ने कोरोना के समय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माइक्रोफाइनेंस कर्ज माफ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदम की विशेष रूप से सराहना की।

उन्होंने कहा है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा सरकार के समय असम का गौरव एक सींग वाले गैंडों की हत्या न के बराबर हुई है। इसके लिए असम सरकार ने जो भी कदम उठाया वह बहुत ही सराहनीय है।

आज के संवाददाता सम्मेलन में राज्य महिला मोर्चा की महासचिव पुरवी रॉय, सचिव आशा बोरदलै आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *