जगदलपुर, 02 फरवरी(हि.स.)।बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांडर तथा मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना गंगालूर एवं थाना बीजापुर से पुलिस बल, डीआरजी, एवं सीआरपीएफ 85 वीं बटालियन का संयुक्त बल पालनार, तुंगलवाया एवं चेरपाल की ओर गश्त सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा गंगालूर थाना क्षेत्र से नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांडर लक्ष्मण हेमला पिता लच्छु हेमला उर्फ दोरगा, जाति मुरिया, साकिन तुंगलवाया पालनार तथा बीजापुर थाना क्षेत्र से नक्सली मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर आयतु ताती पिता बुज्जा ताती ,जाति मुरिया, साकिन लंकापारा कडेनार को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों नक्सली के विरूद्ध कार्यवाही के उपरांत आज न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार नक्सली लक्ष्मण हेमला वर्ष 2018 में ग्राम गुण्डापारा पालनार में आईईडी लगाकर विस्फोट करने तथा वर्ष 2020 में गंगालूर में रैली के दौरान पुलिस जवान के उपर बण्डा से हमला करने की घटना में शामिल था। वर्ष 2021 में ग्राम तोड़का नदी के पास पुलिस पार्टी पर बम विस्फोट कर फायरिंग करने एवं उप निरिक्षक मुरली ताती का अपहरण कर हत्या करने की घटना में भी शामिल रहा है । उक्त माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में 02 स्थाई वारंट लंबित है। गिरफ्तार नक्सली आयतु ताती वर्ष 2021 में ग्राम चेरकंटी-कडेनार की सड़क खोदने, वर्ष 2022 में ग्राम चेरकंटी पटेलपारा में रोड निर्माण कार्य में लगे वाहनों की आगजनी की घटना में शामिल था।
