भोपाल, 2 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामलों में रोजाना घट-बढ़ देखने को मिल रहे हैं। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,359 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 9,696 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 09 लाख, 81 हजार, 103 हो गई है। वहीं, बुुधवार को कोरोना से छह मरीजों की मौत भी हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर शाम अपने कोविड बुलेटिन में दी है।
गौरतलब है कि राज्य में साल 2021 के आखिरी दिन 31 दिसम्बर को कोरोना के नये मामलों की संख्या मात्र 77 थी। इसके बाद से यह संख्या तेजी से बढ़ते 22 जनवरी को नए मामलों में 11,274 हो गई है। बुधवार शाम कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेशभर में 78,110 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 7,359 पॉजिटिव और 70,751 निगेटिव पाए गए, जबकि 416 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 9.4 रहा। नये मरीजों में इंदौर के 1438, भोपाल-1112, जबलपुर-390, खरगौन-381, विदिशा-152, उज्जैन-185, सिवनी-138, सीहोर-174, सागर-121, रतलाम-103, राजगढ़-113, रायसेन-189, मंदसौर-133, मंडला-103, कटनी-131, झाबुआ-110, होशंगाबाद-149, ग्वालियर-164, दतिया-131, दमोह-124, बालाघाट-154, आगरमालवा-91, अलीराजपुर-36, अनूपपुर-82, अशोकनगर-39, बड़वानी-39, बैतूल-92, छतरपुर-88, छिंदवाड़ा-68, देवास-64, धार-77, डिंडौरी-83, गुना-26, खंडवा-33, मुरैना-21,नरसिंहपुर-86, नीमच-51, निवाड़ी-23, पन्ना-57, रीवा-89, सतना-89, शहडोल-73, शाजापुर-50, श्योपुर-30, शिवपुरी-96, सिंगरौली-21, टीकमगढ़-59, उमरिया-76 के अलावा शेष जिलों में 20 से कम नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से छह मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के तीन, भोपाल के दो और खरगौन का एक मरीज शामिल है। इसके बाद यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 10,630 हो गई है।
बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख 78 हजार 740 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 9,81,103 प्रकरण पाॅजिटिव पाए गए। इनमें से 9,16,522 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 9,696 मरीज बुधवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 56,294 से घटकर 53,951 रह गई। इधर, प्रदेश में 2 फरवरी को शाम छह बजे तक तीन लाख 19 हजार 972 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़ 66 हजार 207 डोज लगाई जा चुकी है।
