प्रधानमंत्री मोदी ने मिलिना साल्विनी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 26 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा, “सुश्री मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुनून के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए। उनके निधन से मैं व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। उल्लेखनीय है कि मिलिना साल्विनी को 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *