प्रधानमंत्री ने रामकृष्ण मिशन उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि संस्कृति और आध्यात्मिकता की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। स्वामी शिवमयानंद जी महाराज का गत शुक्रवार रात निधन हो गया। 86 वर्षीय स्वामी शिवमयानंद कोरोना संक्रमित थे। 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, रामकृष्ण मठ के स्वामी शिवमयानंदजी महाराज सामाजिक सशक्तिकरण पर केंद्रित सामुदायिक सेवा की एक विस्तृत श्रृंखला में सक्रिय रूप से शामिल थे। संस्कृति और आध्यात्मिकता की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। ओम शांति। 
स्वामी शिवमयानंद को बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर 22 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बीती रात 9.05 बजे उनका निधन हो गया। स्वामी शिवमयानंद का जन्म 1934 में बिहार में हुआ था। वह 1959 में रामकृष्ण मिशन से जुड़े थे। 2017 में उन्हें रामकृष्ण मठ और मिशन का उपाध्यक्ष चुना गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *