झारखंड में कोरोना के 6112 नए केस, 5953 हुए ठीक

 रांची, 09 मई (हि.स.)। झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू होने के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। राज्य  में  मौत का आंकड़ा भी भयावह होता जा रहा है। झारखंड में कोरोना से 141 मरीजों की मौत हुई है।  रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान  6 हजार, 112कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। वैसे कोरोना से पिछले 24 घंटे में 5 हजार, 953 मरीज ठीक भी  हुए है। 
झारखंड में करोना से मरने वालों में राझधानी  रांची से 42 लोग शामिल हैं।  बोकारो से आठ, चतरा से आठ, देवघर से दो,धनबाद से11, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 25,गढ़वा से एक और  गिरिडीह से पांच मरीजों के मरने की सूचना है।  गोड्डा से दो, हजारीबाग से नौ , जामताड़ा से तीन, खूंटी से दो, कोडरमा से सात, लातेहार से दो, लोहरदगा से चार, पलामू से दो, रामगढ़ से दो , सरायकेला से एक , सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से तीन मरीजों की मौत हुई है। 

 स्वास्थ विभाग के अनुसार इस बीच रांची से 836,बोकारो से 729,चतरा से194 ,देवघर से 189,धनबाद से 172 और दुमका से 33 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। राज्य के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 1 हजार 025,गढ़वा से170, गिरिडीह से 259 , गोड्डा से 61,गुमला से167,हजारीबाग से 271 ,जामताड़ा से 110 और खूंटी से 185 मरीज पाए गए। इसी तरह कोडरमा से 197 ,लातेहार से 135,लोहरदगा से 172,पाकुड़ से63, पलामू से433 ,रामगढ़ से 224,साहेबगंज से 57,सरायकेला से84 , सिमडेगा से 103और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 243 नए मरीजों की जानकारी है। 

झारखंड  में  कोविड-19 के मामला अब 2 लाख,82 हजार 174 हो गये हैं। इनमें 61 हजार , 195 सक्रिय केस हैं। जबकि 2 लाख, 17 हजार, 223 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 3 हजार, 756 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 76.98 प्रतिशत है। 
 राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 827 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से जिले में 42 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हजार,841 हैं। अस्पतालों से  1 हजार 033 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 76 हजार ,017 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 56 हजार,194 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *