पूर्वोत्तर में 7767 नए कोरोना संक्रमित, 4145 हुए स्वस्थ

– 60 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 08 मई (हि.स.)।  पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। कोरोना के मामलों में  सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।इन राज्यों में अब तक 2 हजार, 986 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 60 नये मरीजों की मौत हुई है।

 पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 7 हजार 767 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 25 हजार, 401 हो गई है। इनमें 3 लाख, 69 हजार, 512 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 4 हजार 145 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 51 हजार, 743 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

असम में 5 हजार, 626 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 83 हजार, 313 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 46 हजार, 242 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 3 हजार 262 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 34 हजार, 146 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 578 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 47 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 315 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 36 हजार, 846 हो गई है। इनमें 34 हजार 095 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 149 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3 हजार 227 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 401 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

मणिपुर में 600 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 34 हजार, 333 है जबकि 30 हजार, 378 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 83 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 3 हजार 506 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 449 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 169 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 19 हजार, 804 है जबकि 17 हजार, 848 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 132 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 896 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 60 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

मेघालय में 297 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18 हजार, 927 हो गई है जबकि 16 हजार, 262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 176 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 466 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 199 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 309 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 580  है। राज्य में कुल 12 हजार, 540 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 112 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 433 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 122 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 268 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 9 हजार, 451 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 688 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 123 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 398 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 160 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 183 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 147 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 459 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 108 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1 हजार 671 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *