पूर्वोत्तर में 4256 नए कोरोना संक्रमित, 1449 हुए स्वस्थ

-पूर्वोत्तर में 31 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 4095 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 74 हजार, 088 हो गई है। इनमें 3 लाख, 40 हजार, 220 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 1449 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 29 हजार, 466 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 524 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 31 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में 3 हजार, 045 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 46 हजार, 847 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,22 हजार, 397 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1098 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 21 हजार, 848 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 255 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 124 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 34 हजार, 859 हो गई है। इनमें 33 हजार 492  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 951 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 393 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 259 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 31 हजार, 001 है जबकि 29 हजार, 376 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 59 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 1 हजार 230 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 395 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 165 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18 हजार, 063 है जबकि 17 हजार, 038 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 967 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 58 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 159 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 430 हो गई है जबकि 14 हजार, 788 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 475 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 167 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 124 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 569 है। राज्य में कुल 12 हजार, 183 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 952 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 100 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 151 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 577 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 154 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 106  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 143 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच 229  नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 हजार, 742 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 792 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 49 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 937 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *