फिजी में पाए गए भारतीय वेरिएंट के मामले, किया गया लॉकडाउन

सूवा, 28 अप्रैल (हि.स.)। फिजी में कोरोना के भारतीय वेरिएंट के कई मामले सामने आने के बाद 14 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मामलों में बढ़ोतरी ना हो इस कारण से लॉकडाउन कर दिया गया है।

इससे पहले देश में न दी में स्थित क्वारनटीन फैसिलिटी में कल्स्टर मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य और मेडिकल सेवाओं के स्थायी सचिव जेम्स फौंग ने बताया कि मंगलवार को 6 नए मामले सामने आए हैं और भारत में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। हम इसे फिजी में होता नहीं देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम अभी भी इसे बढ़ने से रोक सकते हैं। वर्तमान में सूवा, नादी और लाटूका शहर में लॉकडाउन है। प्रशासन ने मंगलवार को अंतरद्वीप की यात्रा पर रोक लगा दी है। सभी अंतरराष्ट्रीय और  घरेलू स्तर की उड़ानों पर भी रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *