ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8386 नये मामले

भुवनेश्वर, 28 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में पिछले 24 घंटों में 8386 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 428515 हो गई है। अभी तक राज्य में 371200 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 55245 है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन 8386 नये मामलों में से 4781 संगरोध से हैं जबकि 3605 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 1840 कोरोना  संक्रमित पाये गये हैं।

अनुगुल जिले जिले से 347 तथा  बालेश्वर जिले से 202 संक्रमित मिले हैं। बरगढ़ जिले से 257 संक्रमितों की पहचान की गई है ।  भद्रक जिले से 67 जबकि  बलांगीर जिले से 358 संक्रमित की पहचान की गई है। बौद्ध से 83, कटक जिले से 496 कोरोना संक्रमितों की  पहचान  की गई है।

इसी तरह देवगड़ जिले से 61, ढेंकानाल जिले से 21 संक्रमित मिले हैं। गजपति जिले से 96,गंजाम जिले से 209, जगतसिंहपुर जिले से 129 संक्रमितों की पहचान की गई है। जाजपुर जिले 270 कोरोना  संक्रमितों की पहचान हुई है। झारसुगुडा  जिले से 433 संक्रमितों की पहचान की गई है। कलाहांडी जिले से 53 संक्रमित मिले हैं जबकि कंधमाल जिले से 53 संक्रमित मिले हैं।  केन्द्रापडा जिले से 49  संक्रमित  की पहचान की गई है। केन्दुझर जिले से 175 संक्रमितों की पहचान हुई है। खोर्धा जिले से 1840 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

कोरापुट  जिले से 69  मालकानगिरि  जिले से 24 संक्रमित मिले हैं।  मयूरभंज जिले से 289 , नवरंगपुर जिले से 388 संक्रमित मिले हैं जबकि  नयागढ़ जिले से 122 संक्रमित की पहचान की गई है । नूआपडा जिले से 233 संक्रमित की पहचान की गई है ।   पुरी जिले से 259 संक्रमितों की पहचान की गई है । रायगड़ा जिले से 75 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। संबलपुर जिले से 307 संक्रमितों की पहचान की गई है। सोनपुर से 67 संक्रमितों की पहचान हुई है। सुंदरगढ़ जिले से 933 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में  348 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।