हैदराबाद, 27 अप्रैल (हि.स.)। तेलंगाना में कोरोना का प्रकोप जारी है। हालात गंभीर दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पिछले 24 घंटों में 10 हजार से अधिक संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने आज बताया कि बीते 24 घंटों में 99,638 परीक्षण किए गए और 10,122 संक्रमित मामले सामने आए। इससे कुल मामलों की संख्या 4,11,905 हो गई। कोविड के साथ उपचार प्राप्त करते समय 52 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इससे मरने वालों की संख्या 2094 हो जाती है। हाल ही में 6,446 लोगों ने कोविड पर विजय प्राप्त की। वर्तमान में राज्य में 69,221 सक्रिय मामले हैं। हैदराबाद नगर निगम के तहत 1,440 मामले सामने आए हैं।
2021-04-27