झारखंडः कोरोना के 5903 नए केस, 103 की मौत

रांची, 26 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में  5903 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। साथ ही इस दौरान 3287 मरीज ठीक हुए है।
कोरोना से 103 की मौतराज्य में कोरोना से 110 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 43 ,बोकारो से एक, चतरा से एक, देवघर से एक, धनबाद से चार, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 16, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से एक , गुमला से एक, हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से दो, खूंटी से एक, कोडरमा से सात, लातेहार से चार, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से पांच, सरायकेला से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज शामिल है।

किस जिले से कितने केसस्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1494, बोकारो से 316, चतरा से 237, देवघर से 244,धनबाद से 326,दुमका से 111, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 702, गढ़वा से 75 ,गिरिडीह से 148, गोड्डा से 84, गुमला से 163 , हजारीबाग से 341, जामताड़ा से 38, खूंटी से 203, कोडरमा से 425 ,लातेहार से 86, लोहरदगा से 165, पाकुड़ से चार, पलामू से 138, रामगढ़ से 309, साहेबगंज से 51, सरायकेला से 40, सिमडेगा से 69 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 134 मरीज मिले हैं।
कुल कोविड-19 की संख्या अब 201747
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 201747 हो गया है। इनमें 48105 सक्रिय केस हैं। जबकि 151651 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 1991 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 75.16 प्रतिशत है।
रांची में 1494 कोरोना के नए केस मिलेराजधानी रांची में 1494 कोरोना के नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से 43 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 15494 है। 723 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 61,115 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 45,103 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *