डीजीपी नीरज सिन्हा कोरोना संक्रमित, मेडिका में भर्ती

26/04/2021
 रांची, 26अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा कोरोना से संक्रमित होने के सात दिन बाद रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी को भी भर्ती किया गया है। वह 19 अप्रैल को संक्रमित हुए थे। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक वे पूरी तरह ठीक हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि उनका बुखार नहीं उतर रहा था।  डीजीपी ने बताया कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनका प्रॉपर इलाज चल रहा है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी, आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार सहित झारखंड पुलिस के लगभग 200 पुलिस पदाधिकारी व जवान कोरोना से संक्रमित हैं। उल्लेखनीय है कि कोडरमा एसपी डॉक्टर एहतेशाम बकारिव, लातेहार एसपी प्रशांत आनंद, रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार भी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं एक हफ्ते पहले ही एसपी साहिबगंज अनुरंजन किस्पोट्टा कोरोना से ठीक हुए हैं। संक्रमित पुलिस अधिकारी अब भी होम आइसोलेशन में हैं।  रांची में संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए बने आइसोलेशन सेंटर में फिलहाल 25 पुलिसकर्मी-पदाधिकारी इलाजरत हैं। इसमे पांच पुलिसकर्मी रविवार को ठीक हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *