केवल तृणमूल नेताओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो रही है : दिलीप

कोलकाता, 25 अप्रैल(हि.स.)। राज्य में कोरोना मामलों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है  एक दिन में 10-12 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं।  इसके अलावा, ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ममता बनर्जी पहले ही ऑक्सीजन को लेकर केंद्र के खिलाफ  आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य द्वारा आवंटित ऑक्सीजन को लेकर चली जा  रही है। हालांकि, दिलीप घोष का दावा है कि हमारी ऑक्सीजन की आपूर्ति कम नहीं है केवल तृणमूल कांग्रेस के लोगों की ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो रही है। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सुभाष सरोवर में प्रातःभ्रमण के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उक्त बातें कही।

चुनाव आयोग ने कोरोना स्थिति में विधानसभा चुनाव के शेष दो चरणों में रोड शो और रैली पर प्रतिबंध लगा दिया है। केवल 500 लोगों के साथ सार्वजनिक सभा आयोजित करने की अनुमति है लेकिन कल दिलीप घोष की बैठक में 500 से अधिक लोग थे। इस संदर्भ में उन्होंने कहा, जब मैं जनसभा करता हूं, तो लोग ऐसे ही चले आते हैं।  हमने किसी को नहीं बुलाया। हमने 200 से 300 लोगों की व्यवस्था की थी। इससे ज्यादा लोग आये हैं तो मैं कुछ नही कर सकता। लोग हमारा भाषण सुनना चाहते हैं।  उनकी (तृणमूल) सभाओं में लोगों के न होने की बहुत चर्चा है।
राज्य में वैक्सीन को लेकर भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस संदर्भ में, दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुफ्त में वैक्सीन देंगी उन्होंने इसके लिए अलग से पैसे रखे हैं। केंद्र सरकार ने कल कहा कि केंद्र सरकार जिस कंपनी से वैक्सीन खरीदती है,  राज्य सरकार भी उसी कंपनी से खरीद सकती है। अब मुफ्त में टीका देना शुरू करें मुख्यमंत्री। वह सिर्फ  झूठ बोलती हैं।  स्टॉक में चार करोड़ से अधिक टीके हैं।  अगर क्षमता  है, तो मुख्यमंत्री खरीदे  और उन्हें मुफ्त में वैक्सीन दे कर दिखाए। 
दूसरी ओर, मानिकतला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा यह सिर्फ एक उपसर्ग है। इतने लंबे समय तक गुंडे मतदान कराते थे। लेकिन अब पुलिस डर गई है। वे सोच रहे हैं कि अगर सरकार पलट गई तो उनके साथ क्या होगा? ये सभी क्षेत्र इतने लंबे समय से मुक्त हैं। मनमानी तरीके से वोट होता था।लेकिन  इस बार तस्वीर बदल गई है।  साधारण लोग शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं।