पूर्वोत्तर में 3062 नए कोरोना संक्रमित, 890 हुए स्वस्थ

-असम में 14, मणिपुर में 02, मेघालय में 01 व नगालैंड में 01 मरीज की मौत

गुवाहाटी, 25 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 3062 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम में 18 की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 59 हजार, 172 हो गई है। इनमें 3 लाख, 35 हजार, 631 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 890 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 19 हजार, 363 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 418 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में 2 हजार, 236 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 35 हजार, 689 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,18 हजार, 958 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 619 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 14 हजार, 198 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 186 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 127 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 34 हजार, 426 हो गई है। इनमें 33 हजार 333  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 679 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में 130 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 हजार, 281 है जबकि 29 हजार, 193 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 705 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 383 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 116 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 546 है जबकि 16 हजार, 940 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 550 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 155 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 15 हजार, 786 हो गई है जबकि 14 हजार, 384 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 244 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 158 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 114 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 003 है। राज्य में कुल 12 हजार, 117 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 555 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 95 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 121 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 158 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 069 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 798 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 137 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 63 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 हजार, 283 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 637 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 634 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *