पूर्वोत्तर में सर्वाधिक 2259 नए कोरोना संक्रमित मिले

-असम में 05, मेघालय में 03 व मणिपुर में 02 मरीज की मौत

गुवाहाटी, 22 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। इन राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 2259 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम में 05, मेघालय में 03 और मणिपुर में 02 मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 50 हजार, 362 हो गई है। इनमें 3 लाख, 33 हजार, 583 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 373 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 13 हजार, 690 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 376 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में फिर से 1 हजार, 665 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 29 हजार, 138 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,17 हजार, 593 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 297 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 9 हजार, 048 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 150 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में नये कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 34 हजार, 091 हो गई है। इनमें 33 हजार 168  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 509 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में 92 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 961 है जबकि 29 हजार, 128 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 453 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 380 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज की मौत हो गयी है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 73 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 186 है जबकि 16 हजार, 851 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 279 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 192 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 15 हजार, 308 हो गई है जबकि 14 हजार, 130 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 01 हजार 021 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 157 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 03 मरीज की मौत हो गयी है।

नगालैंड में 97 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 747 है। राज्य में कुल 12 हजार, 114 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 347 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 50 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 846 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 023 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 536 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 50 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 हजार, 085 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 576 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 497 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *