ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 6164 नए मामले

भुवनेश्वर, 22 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 6164 नए मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके साथ राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 3,88,479 हो गई है। अभी तक राज्य में 3,51,386  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 35,075 है।सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मुताबिक संक्रमित पाए गए लोग राज्य के 30 जिलों से हैं। सर्वाधिक 703 संक्रमित खोर्धा जिले में पाए गए हैं।अनुगुल जिले में 136, बालेश्वर जिले में 78, बरगढ़ जिले से 236, भद्रक जिले से 71, बलांगीर जिले से 226, बौद्ध जिले से से 38, कटक जिले से 360 संक्रमित मिले हैं। देवगड़ जिले से 31, ढेंकानाल जिले से 17, गजपति जिले से 55, गंजाम जिले से 135, जगतसिंहपुर जिले से 63, जाजपुर जिले से 154, झारसुगुडा  जिले से 355, कलाहांडी जिले से 452, कंधमाल जिले से 23, केन्द्रापाडा जिले से 48, केन्दुझर  जिले से 205 संक्रमितों की पहचान हुई है। 

 कोरापुट  जिले से 45,  मालकानगिरि  जिले से 16,  मयुरभंज जिले से 136, नवरंगपुर जिले से 207, नयागढ़ जिले से 99, नूआपाडा जिले से 459  संक्रमित की पहचान की गई है। पुरी जिले से 286, संबलपुर जिले से 229, सोनपुर से 99 संक्रमितों की पहचान हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *