महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित, दोनों अस्पताल में भर्ती

रांची, 21 अप्रैल (हि.स.)। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें बरियातू रोड स्थित पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
पल्स के संचालक अभिषेक झा ने बताया कि धौनी के माता-पिता की स्थिति सामान्य है और उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है। पल्स प्रबंधन ने बताया दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी  इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)  में खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अभी मुंबई में हैं, जहां बुधवार को उनकी टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स  से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *