-असम में 03 व मणिपुर में 01 मरीज की मौत
गुवाहाटी, 21 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 2267 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम में 03 और मणिपुर में 01 मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 48 हजार, 103 हो गई है। इनमें 3 लाख, 33 हजार, 210 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 403 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 10 हजार, 817 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 366 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 नये मरीज की मौत हुई है।
असम में फिर से 1 हजार, 651 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 27 हजार, 473 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,17 हजार, 296 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 279 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 7 हजार, 685 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 145 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 60 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 34 हजार, 091 हो गई है। इनमें 33 हजार 168 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 509 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर में 94 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 869 है जबकि 29 हजार, 106 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 385 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 378 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज की मौत हो गयी है।
अरुणाचल प्रदेश में भी 61 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 113 है जबकि 16 हजार, 835 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 222 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।
मेघालय में 137 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 15 हजार, 116 हो गई है जबकि 14 हजार, 105 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 857 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में 82 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 650 है। राज्य में कुल 12 हजार, 110 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 257 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 91 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 796 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 021 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 488 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मिजोरम में इस बीच 91 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 995 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 569 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 414 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है।