मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा : मार्कस स्टोइनिस

चेन्नई,20 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि चेन्नई के मुश्किल विकेट पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

रिषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को चेन्नई में अपने चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

स्टोइनिस ने कहा,”मुंबई की टीम काफी संतुलित और बेहतरीन है, हमने उनके खिलाफ हाल ही में कई बार खेला है और हाँ, चेन्नई की धीमी पिच पर एक चुनौतीपूर्ण मैच होने जा रहा है। उन्हें वास्तव में एक संतुलित टीम मिली है और हम भी चुनौती के लिए तैयार हैं।”

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 में अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से उसे दो में जीत मिली है। दिल्ली और मुंबई फिलहाल अंक तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया था जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *