पूर्वोत्तरः कोरोना के 1695 नए मामले, 09 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 20 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। असम के साथ ही मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 1695 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम, मणिपुर व मेघायल में 09 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 45 हजार, 836 हो गई है। इनमें 3 लाख, 32 हजार, 807 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 395 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 8 हजार, 972 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 362 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 09 नये मरीज की मौत हुई है।

असम में फिर से 1 हजार, 367 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 25 हजार, 822 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,17 हजार, 017 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 312 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 6 हजार, 313 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 142 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 32 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 34 हजार, 031 हो गई है। इनमें 33 हजार 152  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 465 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में 54 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 775 है जबकि 29 हजार, 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 296 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 377 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज की मौत हो गयी है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 65 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 052 है जबकि 16 हजार, 820 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 176 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 110 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 979 हो गई है जबकि 14 हजार, 071 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 754 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 568 है। राज्य में कुल 12 हजार, 110 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 189 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 09 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 705 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 017 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 405 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 45 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 904 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 518 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 09 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 374 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *