तृणमूल कार्यकर्ता पर बम से हमला, हालत गंभीर

20/04/2021 कोलकाता, 20 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के घोला इलाके में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पर बम से हमला किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान परेश दास के तौर पर हुई है।
 पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि परेश पेशे से ऑटो चालक है और रात 11:00 बजे घर लौट रहे थे उसी समय भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने उसे लक्ष्य कर बम फेंके। घटना में  परेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें  इलाज के लिए पानीहाटी स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया है।    डॉक्टरों ने उनकी  हालत गंभीर बताई  है।  मामले को लेकर थाने में  प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भाजपा ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *