मशहूर मराठी फिल्ममेकर सुमित्रा भावे का 78 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी फिल्मों की मशहूर फिल्म निर्देशिका सुमित्रा भावे का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लम्बे समय से बीमार चल रही थी और पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी, जहां उन्होंने सोमवार की सुबह  अंतिम सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर में है। सुमित्रा भावे मराठी फिल्मों का एक जाना -माना नाम थी।12 जनवरी 1943 को पुणे में जन्मी सुमित्रा भावे ने शॉर्ट फिल्म ‘बाई’ (महिला) से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। सुमित्रा ने अपने करियर में करीब 14 फीचर फिल्में, लगभग 17 शॉर्ट फिल्में और टीवी सीरियल बनाए थे। कई नेशनल अवॉर्ड्स के साथ-साथ सुमित्रा ने 15 से ज्यादा महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स जीते थे। सुमित्रा भावे एक बेहतरीन निर्देशिका के साथ-साथ मशहूर कहानीकार, पटकथा लेखिका , गीतकार और एक सामाजिक कार्यकर्त्ता भी थीं।सुमित्रा भावे का निधन मराठी फिल्म जगत की एक अपूरणीय क्षति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *