कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सुरजेवाला ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज सुबह हुई कोविड-19 जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी लोग पिछले पांच दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना जांच करवाएं। साथ ही आवश्यक सावधानी भी बरतें।’
वहीं, सुरजेवाला से पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी करना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को दिल्ली स्थित आवास में क्वारेंटाइन रखा है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। बीते 24 घंटे में देश में एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा सामने आया है। वहीं, दूसरी लहर में कल के दिन 1184 मरीजों की मौत हुई, जो पिछले साल के सितंबर माह के बाद सबसे ज्यादा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *