भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क, नगर निगम ने सड़कों को किया सेनेटाइज

मेरठ, 16 अप्रैल (हि.स.)। मेरठ में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर की सड़कों को सेनेटाइज किया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मुख्य चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया। 
 नगर निगम द्वारा शुक्रवार को कमिश्नरी चौराहे के आसपास सड़कों को सेनेटाइज किया गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने टैंकरों से सड़क पर सेनेटाइजर का छिड़काव किया। महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए टीम भाजपा भी मैदान में उतर गई है। 
  भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा और चरण लेबोरेटरी के डायरेक्टर ऋषभ बंसल ने कमिश्नरी चौराहे पर लोगों को मास्क और सैनेटाइजर का निशुल्क वितरण किया। 
 गजेंद्र शर्मा ने कहा कि फिलहाल वैक्सीन सीमित मात्रा में है। इसलिए नागरिकों को खुद ही सचेत रहते हुए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए, जिससे महामारी को हराने में मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *