ममता ने नहीं किया राजधर्म का पालन: नकवी

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राजधर्म का पालन नहीं किया। नकवी ने कहा कि ममता का धरना हार के बाद की प्रैक्टिस है।
नकवी ने मंगलवार को कहा कि ममता दीदी का धरना टैक्टिस, डिफिट के बाद की प्रैक्टिस है। वे अपनी सरकार का हिसाब नहीं दे पाईं। उन्होंने एक ही धर्म को नहीं फॉलो किया, वो है राजधर्म। 
 दरअसल, एक चुनावी सभा के दौरान ममता के एक विवादास्पद बयान के कारण चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। इसके विरोध में ममता बनर्जी कोलकाता में गांधी प्रतिमा के समीप धरने पर बैठीं हैं। ममता ने चुनाव प्रचार के दौरान मुस्लिम समुदाय से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *