-असम, मणिपुर व नगालैंड में 04 और मरीजों की मौत
गुवाहाटी, 12 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक मरीज असम में पाये जा रहे हैं। जबकि, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 530 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम, मणिपुर और नगालैंड में 04 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 38 हजार, 114 हो गई है। इनमें 3 लाख, 31 हजार, 193 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 83 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। 2 हजार, 940 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अबतक 2 हजार, 331 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 नये मरीजों की मौत हुई है।
असम में फिर से 352 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,20 हजार, 310 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,15 हजार, 943 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 हजार, 902 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 118 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 01 नये मरीज की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 48 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 730 हो गई है। इनमें 33 हजार 081 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 236 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 390 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर में 10 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 496 है जबकि 29 हजार, 013 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 107 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 376 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में एक और मरीज की मौत हुई है।
अरुणाचल प्रदेश में भी 04 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 882 है जबकि 16 हजार, 790 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। कुल 36 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।
मेघालय में 28 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 274 हो गई है जबकि 13 हजार, 933 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 190 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में 05 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 405 है। राज्य में कुल 11 हजार, 992 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 157 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 92 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 54 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 405 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 983 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 169 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मिजोरम में इस बीच 29 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 612 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 458 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 143 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 है।