बांग्लादेशः कोरोना के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध

 ढाका, 12 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के कारण बांग्लादेश में 14 अप्रैल से एक महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बांग्लादेश के सिविल एविएशन अथॉरिटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोफिदक रहमान की ओर से कहा गया है कि 14 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।इस दौरान बाहर से कोई भी फ्लाइट देश में प्रवेश नहीं कर सकेगी। बाहर से आने वाली किसी भी उड़ान को देश में  लैंड करने की अनुमति नहीं होगी।

ये प्रतिबंध कार्गो और चार्टर फ्लाइट्स पर लागू नहीं होंगे। विदेश में चिकित्सा उपचार प्राप्त करने वाले लोग विशेष उड़ानों में यात्रा कर सकते हैं। इसके पहले भी पिछली बार लॉकडाउन में सभी घरेलू स्तर की उड़ानें रद्द थीं। उड़ानें दूसरे चरण के लॉकडाउन में भी रद्द रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *