किसानों के साथ छल करने वाले अखिलेश, हितैशी बनने का कर रहे ढोंग : भाजपा

लखनऊ, 10 अप्रैल (हि.स.)। किसानों के साथ हर कदम पर छल करने वाले सपा मुखिया अखिलेश आज उनके हितैशी बनने का ढोंग कर रहे। सपा सरकार में किसान हमेशा परेशान रहा। सिंचाई के मौसम में बिजली के भरोसे कभी खेत की सिंचाई नहीं हो पाती थी। खाद तो समय पर कभी मिला नहीं। ऐसे पार्टी के मुखिया भी आज किसानों के हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण पांडेय ने कही।

         वे शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि से अखिलेश यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। 
  उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में किसानों को उपयुक्त बिजली सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। अब किसान आसानी से खेतों की सिंचाई बिजली के भरोसे कर रहा है। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष वार्ता में कहा कि अखिलेश यादव कभी भी मुद्दे पर नहीं रहते। वे हमेशा सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उनको न तो सुशासन से मतलब है और न ही लोगों के विकास से। जनता भी अब जान चुकी है कि अखिलेश यादव सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाकर आपस में लड़ाने की राजनीति करते हैं, जिससे वे भाजपा के खिलाफ कुछ बोल सकें।
चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि दरअसल पूरे विपक्ष के पास कुछ बोलने के लिए मुद्दा ही नहीं रह गया है। देश व प्रदेश के विकास को देखकर विपक्ष के लोग घबरा गये हैं। यही कारण है कि वे हमेशा किसी वर्ग या समुदाय को उकसा कर प्रदेश में आग लगाने की नाकाम कोशिश करते रहते हैं। यहां भाजपा की सरकार है। इस कारण इन्हें हमेशा नाकामी ही हाथ लगती है, जिससे इनकी घबराहट बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *