पूर्वोत्तर में 291 नए कोरोना संक्रमित मिले

गुवाहाटी, 08 अप्रैल (हि.स.)। देश के अन्य हिस्सों के साथ ही अब पूर्वोत्तर में भी कोरोना डराने लगा है। असम  में चुनावों के बाद कोरोना संक्रमण फिर पांव पसारने लगा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में नए कोरोना मरीजों की संख्या तीन सौ के आसपास पहुंच गयी है। पिछले दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो आंकड़ा सौ के पास भी नहीं पहुंच पा रहा था। संक्रमित होने वालों में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव का नाम भी शामिल हो गया है। पूर्वोत्तर में कोरोना के सबसे अधिक मामले असम से आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 291 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस बीच, त्रिपुरा में एक मरीज की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 36 हजार, 244 हो गई है। इनमें 3 लाख, 30 हजार, 870 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 45 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 1 हजार, 419 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 319 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में लंबे समय के बाद सर्वाधिक 195 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,19 हजार, 027 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,15 हजार, 722 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 847 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में कोरोना से अब तक 1 हजार, 111 मरीजों की मौत हे चुकी है।

त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 21 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की संख्या 33 हजार, 572 हो गई है। इनमें 33 हजार 069 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है तथा एक मरीज की मौत हुई है। 90 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 390 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में 12 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 443 हो गई है जबकि 28 हजार, 996 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 73 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 374 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में एक समय कोरोना संक्रमण पूरी तरह से समाप्त हो गया था। लेकिन, राज्य में फिर से संक्रमण के मामले आने शुरू हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में  08 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 861 है जबकि 16 हजार,788 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 17 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक  56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 05 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 140 हो गई है जबकि 13 हजार, 882 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। कुल 108 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 150 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में भी फिर से कोरोना के संक्रमण में फैलाव होता दिखाई देने लगा है। इस राज्य में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 376 है। राज्य में कुल 11 हजार, 984 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 143 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 91 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 31 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 317 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 978 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि, 95 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 08 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 508 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 451 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 46 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *