त्रिपुरा में एडीसी वोटिंग शुरू

अगरतला, 6 अप्रैल । त्रिपुरा में एडीसी चुनाव के लिए मतदान बड़े उत्साह के साथ शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से मतदान का सिलसिला उत्सव के मूड में चल रहा है। अधिकांश बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। अभी तक किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। हालाँकि, भाजपा पर आरोप लगाया गया है कि पार्टी कर्मियों ने जिरानिया के चंद्र धन पारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं को मतदान के दौरान बाधा दिये। हालांकि, प्रीसाईंडिंग अधिकारी ने आरोपों को खारिज कर दिया। इस बीच, महारानी चेलागांग में मतदान केंद्र संख्या 36 में सत्तारूढ़ दल पर मतदाताओं को बाधित करने का आरोप लगाया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने दावा किया है कि विपक्ष अब हार तय जानकर कहानियां गढ़ रहा है। इस बीच, आज सुबह मतदान शुरू होने के बाद, तेलियामुरा उपखंड के मानिक बाजार तुइठमपुई हाई स्कूल में ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली। मतदाता बटन दबा रहे थे, लेकिन वोट नहीं हो रहा था। हालांकि, थोड़ी देर बाद ईवीएम को बदलकर मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

8 वें त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (TTAADC) चुनाव में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के अलावा वाम मोर्चा, कांग्रेस और प्रद्युत माणिक्य मैदान में हैं। एडीसी की 28 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 25 आरक्षित जनजातीय सीटें हैं और शेष तीन सामान्य सीटें 8 हैं। उसमें 157 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से BJP 14, IPFT 17, AIFB 1, CPI 1, CPI (M) 25, RSP 1, TSP 23, INPT 5, INC 28, JD (U) 6, निर्दलियो उम्मीदवार कुल 36। एडीसी चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 8 लाख 65 हजार 41 है। मतदाताओं में 4 लाख 36 हजार 548 पुरुष और 4 लाख 28 हजार 490 महिला मतदाता हैं। तीन थर्ड जेंडर वोटर हैं।

एडीसी चुनाव में 6,949 चुनाव कर्मी हैं। इनमें से 729 रिजर्व में होंगे। सभी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँच चुके हैं। मतदाताओं की सबसे कम संख्या 18-टकराजाला-जंपाईजला (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र में है। इस केंद्र में मतदाताओं की कुल संख्या 19,758 है। सबसे ज्यादा मतदाता 22-कांठलिया-मिर्जा-राजापुर (एसटी) केंद्र में हैं। इस केंद्र में मतदाताओं की कुल संख्या 41,187 है।

चुनाव को सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं, जिनमें 5,356 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इनमें से 16 कंपनि सीआरपीएफ, 5,684 टीएसआर जवान और 3,435 पुलिस कर्मी होंगे। इसके अलावा, 61 पुलिस स्टेशन, पुलिस गश्त और 210 पुलिस क्षेत्र अधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी हैं। शाम 4 बजे मतदान सत्र समाप्त होने के बाद ईवीएम को कुल 16 स्ट्रोंग रूम में रखा जाएगा। CAPF स्ट्रोंग रूम की सुरक्षा के निगरानी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *