पुणेः मॉर्निंग वॉक पर निकले एक ही परिवार के तीन लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

मुंबई, 29 जनवरी (हि.स.)। पुणे जिले के खंडाला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक ही परिवार के तीन लोगों को टक्कर मारी। जिसमें तीनों की जान चली गयी। वाहन चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही लोडंद पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।


लोडंद पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष चौधरी के अनुसार शुक्रवार सुबह बबन नाना धायगुडे (70), पत्नी शांताबाई बबन धायगुड़े (64) व बहू सारिका भगवान धायगुड़े (34) मार्निंग वॉक के लिए गए थे। लोड़ंद-खंडाला मार्ग पर शेलके गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। घटना में बबन व उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने सारिका को तत्काल खंडाला सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शेलके क्षेत्र में तनाव फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *