प्रेमी युगल ने की फांसी लगाकर खुदकुशी

अगरतला, 29 जनवरी (हि.स.)। एक प्रेमी युगल का शव शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सिपाहीजला जिला के बिशालगढ़ पुलिस स्टेशन के तहत लक्ष्मीबील वार्ड नंबर 4 क्षेत्र में एक रबड़ के बागान में एक पेड़ पर दो शवों के मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। 17 वर्ष के लड़के और 16 साल की लड़की की खुदकुशी से इलाके में खलबली मच गयी है।

पुलिस के अनुसार, चिकमंचरा निवासी नाबालिका और चंपामुरा ग्राम पंचायत के तहत देशबंधु कॉलोनी निवासी नाबालिग के बीच प्रेम संबंध था। वे दोनों कल से लापता थे। संभवत: कल रात को उन्होंने आत्महत्या कर ली।

मृतक के पिता ने कहा, हमें कल पता चला कि लड़की को एक लड़के से प्यार है। मैं उसे बहुत दुलार करता था। तो उस बारे में जानने के बाद भी उसे डांटा नहीं गया था। हालांकि, उसकी मां नाराज थी। वहीं बच्ची के पिता का कहना था कि मेरी बेटी कल स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी। इसलिए, बहुत देर तक खोजने के बाद मैं पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। शुक्रवार की सुबह खबर आई कि शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा हमें ये अंदाजा नहीं था कि प्रेम संबंध बनते ही ऐसा कुछ होगा।

उधर मृत लड़के की मां ने अफसोस जताते हुए कहा कि जब वह कल घर से निकल रहा था तब मेरा मन बहुत बेचैन हो गया था। चूंकि, लड़का शाम को घर नहीं लौटा, इसलिए मैंने उसके दोस्तों से संपर्क किया। हमने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस थाने को दी गई। रोते हुए कहा, सुबह लड़के का शव बरामद होने की खबर आई।

पुलिस ने कहा कि अंत्य परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शव घर पहुंचने के बाद दोनों घरों में परिजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *