महाराष्ट्र-कर्नाटक के विवादित क्षेत्र को केंद्र शासित राज्य घोषित किया जाए: उद्धव ठाकरे

मुंबई, 27 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक के विवादित क्षेत्र को केंद्र शासित राज्य घोषित कर देना चाहिए। इससे इस विवादित क्षेत्र में रहने वालों को न्याय मिल सकेगा। 

उद्धव ठाकरे मुंबई के सह्याद्रि अतिथिगृह में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात आदि उपस्थित थे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र- कर्नाटक का बंटवारा भाषाई आधार पर हुआ था। उस समय मराठी भाषी क्षेत्र कर्नाटक में चले गए। यह विवाद कई वर्षों से चल रहा है। यह विवाद सर्वोच्च न्यायालय में प्रलंबित है लेकिन कर्नाटक सरकार ने विवादित क्षेत्र का नाम बदलकर बेलगांव कर दिया और उसे उप-राजधानी का दर्जा भी दे दिया।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि विवादित क्षेत्र में रहने वाले मराठी भाषी अब भी महाराष्ट्र में ही इस क्षेत्र को शामिल करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विवादित सीमा क्षेत्र की लड़ाई सड़क से सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ते रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *