त्रिपुरा में भी शुरू हुई कोरोना टीकाकरण अभियान

-पहले दिन में 888 लोगों को लगाया गया टीका

अगरतला, 16 जनवरी । पूरे देश के साथ ही विश्व भी शनिवार को एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना है। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने टीकाकरण अभियान शुरू कर दिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फरेंस के जरिये इस मुहिम की शुरुआत किया। इसके साथ ही त्रिपुरा में भी टीकाकरण अभियान का शुरुआत हुआ है। त्रिपुरा में शनिवार 17 केंद्र में कुल 888 स्वास्थ कर्मियों का टीकाकरण हुआ है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने अगरतला टाउन हॉल से वीडियो कॉन्फरेंस के जरिये सभी टीकाकरण केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों से वार्तालाप किया।

इस विषय पर त्रिपुरा में राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के निर्देशक डॉ सिद्दार्थ शिव जयसवाल ने कहा त्रिपुरा में 45432 स्वास्थ कर्मियों ने टीका लेने पर सहमति जताई है। इनमें से 55 फीसदी स्वास्थ कर्मियों को पहले चरण में टीका दिया जायेगा। इस अभियान को सफलता के साथ समाप्त करने के लिए सभी तैयारी की गयी है।

शनिवार की सुबह के 11.15 बजे गांधीग्राम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ अंकुर रॉय को पहला टीका दिया गया। उन्होंने टीका लेने के बाद मुख्यमंत्री को अपनी बातें साझा करते हुए कहा, उन्हें कोई तकलीफ नहीं हो रही है। पूरी तरह से वो फिट हैं। इधर गांधीग्राम प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की इंचार्ज डॉ मृदुल दास ने बताया ये टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। और, इस टीकाकरण अभियान के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है।

स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ कल्लोल रॉय ने बताया कि शनिवार को त्रिपुरा में कुल 1399 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया गया है। इनमे ढलाई जिला में 200, गोमती जिला में 97, खोवाई जिला में 160, दक्षिण त्रिपुरा जिला में 206, सिपाहीजला जिला में 158, उनकोटि जिला में 128, पश्चिम जिला में 250 और उत्तरी त्रिपुरा जिले में 200 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना था। लेकिन तकनीकी समस्या की बजह से सिर्फ 888 स्वास्थ कर्मिओ को टिका लगाया गया है। पहले चरण की प्रक्रिया 7-8 दिनों में पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *