त्रिपुरा में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान एक फरवरी से होगा आरंभ

अगरतला, 15 जनबरी (हि.स.)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या में बनने बाले भव्य मंदिर के लिए श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार से त्रिपुरा में जनसंपर्क कार्य शुरू हुआ है। एक से 10 फरवरी तक श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा।

इस विषय पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट निधि समर्पण अभियान समिति के त्रिपुरा प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष रत्न देबनाथ ने बताया, त्रिपुरा में प्रत्येक परिवार के पास जाने की योजना है। इसको ध्यान में रखते हुए 1073 ग्राम पंचायत और ग्राम परिषद से 721 कमेटी बनायी गयी है। इन कमेटियों के सदस्य हर घर से संपर्क बनाएंगे।

उन्होंने कहा, इस अभियान के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। 15 से 31 जनवरी तक इस अभियान को चलाया जायेगा। उसके बाद एक  से 10 फरवरी तक श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाया जायेगा। 10 फरबरी के बाद यह अभियान समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *