उत्तरी त्रिपुरा में भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

अगरतला, 14 जनवरी (हि.स.)। झूम खेती करते समय भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें गंभीर हालत में गोविंद बल्लभ पंत (जीबीपी) स्टेट रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान खेड़ाचरा निवासी गीता मोहन रियांग के रूप में हुई है।

घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया है कि, बीती  रात गीता मोहन झूम खेत में गया था। भालू लगभग एक बजे पहाड़ी से नीचे आया। भालू ने गीता मोहन को सामने देखते ही हमला कर दिया। भालू के हमले में उसके चेहरे पर गहरी चोट आई है।

परिजनों ने कहा कि गीता मोहन रियांग को पहले कंचनपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जीबीपी अस्पताल भेज दिया।

ज्ञात हो कि खेडाचारा उत्तरी त्रिपुरा जिला में कंचनपुर उपखंड के अंतर्गत एक पहाड़ी इलाका है। वहां मुख्य रूप से जनजातियां निवास करती हैं। पहाड़ो में जनजातियां झूम खेती करती हैं। जनजातियों का जीवन व भरण पोषण झूम खेती पर निर्भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *