त्रिपुरा में अन्य राज्यों की तुलना में अत्याचार के मामले बहुत कम : केंद्रीय मंत्री अठावले

अगरतला, 11 जनवरी (हि.स.)। देश के बाकी राज्य की तुलना में त्रिपुरा में अत्याचार के मामला बहुत कम हैं। इस आंकड़ों को देख सोमवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण राज्य मंत्री रामदास अठावले बेहद प्रसन्नता व्यक्त की। इसके लिए उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को धन्यवाद दिया।

रामदास अठावले जो की केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण राज्य मंत्री का कहना है कि उन्होंने राज्य विभाग की भी समीक्षा की है और अन्य राज्यों की तुलना में त्रिपुरा में अत्याचार के मामलों की संख्या बहुत कम है और यह जानकर मुझे बेहद खुशी हुई है।

अठावले ने कहा, “त्रिपुरा में सामाजिक सद्भाव है जिसके कारण पिछले चार वर्षों में दर्ज मामलों की संख्या केवल छह थी। जिसमें 2017 में चार, 2018 और 2020 में एक-एक मामले शामिल हैं। त्रिपुरा में 2019 में अत्याचार का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *