त्रिपुरा: पत्नी और सास की हत्या कर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या की कोशिश

अगरतला, 11 जनवरी (हि.स.)। त्रिपुरा के धलाई जिला मुख्यालय अंबासा शहर में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देते हुए शख्स ने स्वयं जहर पीकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। इस बीच दो महिलाओं की हत्याकांड से स्थानीय लोग उत्तेजित हो गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित किया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपित नारायण दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो शवों को बरामद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस बीच, गिरफ्तार नारायण दास को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंबासा पुलिस स्टेशन के आधिकारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे रामकृष्ण मिशन रोड अंबासा कॉलोनी इलाके में जया शाही और कजली शाही की हत्या कर दी गई। खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। उत्तेजित स्थानीय लोगों ने उस घर को घेर लिया था। क्योंकि, हत्या का आरोपी नारायण दास उस समय घर के अंदर था। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लंबे प्रयास किए गए हैं। उसमें पुलिस को सफलता भी मिली है। नारायण दास को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आधिकारी के अनुसार, पश्चिम त्रिपुरा जिला के सदर सब-डिवीजन के अंतर्गत हापानिअ मध्यपारा के निवासी नारायण दास सोमवार की सुबह ट्रेन से अपने ससुराल पहुंचा था। ससुराल पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी जया शाही और सास काज़ली शाही की चाकू मारकर हत्या कर दी। उनके दो बेटे हैं। उनसे हत्या की कुछ वजहों का पता चला है।

पुलिस आधिकारी ने कहा कि नारायण दास ने अपनी पत्नी और सास को मारने के बाद जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसे इलाज के लिए कुलई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर स्थानीय लोग काफी उत्तेजित थे। हालांकि, स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। अंबासा अनुमंडल पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर गई थी। उनके अनुसार, मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। हालांकि, हत्याओं में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *