नई साल में त्रिपुरा को केंद्र की सौगात, त्रिपुरेश्वरी मंदिर के विकास के लिए 37.80 करोड़ रु. मंजूर

अगरतला, 11 जनवरी (हि.स.)। केंद्र की ओर से नए वर्ष के शुरुआत में ही त्रिपुरा को सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुये माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर को नए तरह से सजाने के लिए 37 करोड़ 80 लाख रुपये मंजूर किया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने त्रिपुरा के पर्यटन विभाग को इसकी जानकारी दी है।

मुख्य रूप से य पैसा केंद्र सरकार की ‘प्रसाद’ योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। 04 नवम्बर,  2019 को त्रिपुरा के पर्यटन विभाग के निदेशक ने केंद्र सरकार को परियोजना का डीपीआर भेजा था। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के एक पत्र भेज कर सूचित किया, त्रिपुरा में पर्यटन केंद्र के विकास के लिए माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर के चारों ओर 33 छोटे और बड़े काम किए जाएंगे। त्रिपुरा पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (टीटीडीसीएल) को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में इस काम को सौंपा गया है। यह पैसा सीधे टीटीडीसीएल को दिया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने एक ट्वीट में कहा कि 3.7 मिलियन त्रिपुरा के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल का शुक्रिया अदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *