पर्यटन मंत्रालयः वर्षान्त समीक्षा- 2020

नई दिल्ली : वर्ष 2020 के दौरान पर्यटन मंत्रालय की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  1. “भारत पर्व”: पर्यटन मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह के एक भाग के रूप में 26 से 31 जनवरी 2020 तक ज्ञान पथ और लाल किला मैदान, दिल्ली में “भारत पर्व” का आयोजन किया। भारत पर्व का विषय ‘महात्मा के 150 वर्ष’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ था। भारत पर्व 2020 के दौरान मुख्य आकर्षणों में गणतंत्र दिवस की झांकी, सशस्त्र सेना बैंड द्वारा प्रदर्शन, राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों  और प्रमुख मंत्रालयों के मंडप, व्यंजन स्टाल, सांस्कृतिक प्रदर्शन, हस्तशिल्प और हतकरघा स्टाल आदि शामिल थे।
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PKP_5327P3UH.JPG

 2. अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा (आईआईटीएफ) प्रमाणन कार्यक्रम: पर्यटन मंत्रालय ने एक अखिल भारतीय ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम, अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा (आईआईटीएफ) प्रमाणन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभिन्न डिजिटल उपकरणों के माध्यम से इसे सुलभ बनाया है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय, प्रशिक्षित पेशेवरों के एक समूह को बनाते हुए पर्यटकों के समग्र अनुभव को बढ़ाना है। यह पर्यटन की क्षमता वाले दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा। 21 दिसंबर 2020 तक, आईआईटीएफसी कार्यक्रम के तहत 6402 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

3. गंतव्य प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी पर सम्मेलन: पर्यटन मंत्रालय ने गुजरात के कच्छ के रण में 13 से 14 फरवरी, 2020 को गंतव्य प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। इसका उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। पर्यटन क्षेत्र में गंतव्य प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर विचार-विर्मश के लिए इस बैठक का आयोजन किया था।

4. अतुल्य भारत वेबसाइट का शुभारंभ: पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने इन क्षेत्रों के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चीनी, अरबी और स्पेनिश भाषाओं में अतुल्य भारत वेबसाइट का शुभारंभ किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001D2ZL.jpg
  1. ‘देखो अपना देश:’ पर्यटन मंत्रालय ने जनवरी 2020 में देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में नागरिकों में जागरूकता पैदा करने और देश के भीतर यात्रा करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से’ देखो अपना देश ‘पहल का शुभारंभ किया। इस पहल को प्रधानमंत्री के 15 अगस्त, 2019 के संबोधन के अनुरूप आगे बढ़ाया गया है जिसमें प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक को वर्ष 2022 तक कम से कम 15 गंतव्यों की यात्रा करने की अपील की थी। इस पहल के अंतर्गत, मंत्रालय ‘देखो अपना देश’ के समग्र विषय के अंतर्गत देश की विविध संस्कृति, विरासत, स्थलों और पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है। जन जागरूकता जगाने के लिए, मंत्रालय ने MyGov.in प्लेटफॉर्म पर एक ऑनलाइन देखो अपना देश प्रतिज्ञा और प्रश्नोत्तरी भी प्रारंभ की है। अब तक लगभग 3 लाख दर्शकों की संख्या के साथ 68 वेबिनारों का आयोजन किया गया है।
http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014RSI.jpg

6.  ‘फँसे हुए पर्यटकों की भारत के पोर्टल में जानकारी:’ पर्यटन मंत्रालय ने उड़ानों के रद्द होने/लॉकडाउन के कारण देश में फंसे विदेशी पर्यटकों को सहायता और सुविधा देने के उद्देश्य से एक पोर्टल ‘स्ट्रेन्डिड इन इंडिया‘ की स्थापना की। इस पोर्टल ने पर्यटकों को राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पर्यटन विभागों और पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालयों की जानकारी/विवरण प्राप्त करने में मदद की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001F0RA.png
  1. पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ फुटेज प्राप्त करने के लिए लॉकडाउन के दौरान जब प्रदूषण का स्तर सबसे कम था ड्रोन कैमरों का उपयोग करके महत्वपूर्ण पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी शुरू करने की पहल की है।
  2. “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” (आईडीवाई): पर्यटन मंत्रालय ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ (आईडीवाई) को मनाने के लिए केंद्रीय विषय “घर पर योग और परिवार के साथ योग” पर कई गतिविधियों का संचालन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण 20 जून 2020 को “देखो अपना देश’ वेबिनार था जिसमें सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी के साथ वार्तालाप किया गया। ‘भारत: एक सांस्कृतिक खजाना’ शीर्षक सत्र की अध्यक्षता पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने की और इसमें पर्यटन और आतिथ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन गणमान्यों को पैनलिस्ट के रूप में शामिल किया गया था। आईडीवाई 2020 के उत्सव को चिह्नित करने के लिए घरेलू और प्रवासी भारतीय कार्यालयों द्वारा भी कई गतिविधियों को संचालित किया गया।
  3. निधि: पर्यटन मंत्रालय ने आतिथ्य क्षेत्र के भौगोलिक प्रसार, इसके आकार, संरचना और मौजूदा क्षमता की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए आतिथ्य उद्योग का राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस (निधि) बनाया है। यह पर्यटन मंत्रालय, पर्यटन और उद्योग राज्य विभागों से प्राप्त डेटा को एक आम भंडार के रूप में उपयोग करते हुए कार्य करेगा और केंद्र और राज्य सरकारों को नीतियों और रणनीतियों सहित बेहतर समर्थन और सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। दिनांक 08.06.2020 को प्रारंभ होने के बाद से, अद्यतन, 34399 आवासीय इकाईयों को पोर्टल पर पंजीकृत किया गया हैं।

10. साथी: कोविड-19 सुरक्षा और स्वच्छता प्रोटोकॉल के साथ पालन को सुनिश्चित करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के सहयोग से आतिथ्य उद्योग के लिए मूल्यांकन, जागरूकता और प्रशिक्षण पर एक पहल साथी की शुरूआत की है। इस पहल का शुभारंभ कोविड-19 के संदर्भ में जारी दिशानिर्देशों/एसओपी के प्रभावी कार्यान्वयन और होटल, रेस्तरां, बी एंड बी और अन्य इकाइयों के सुरक्षित संचालन के लिए किया गया है। अद्यनत, साती पोर्टल पर 6810 आवासीय इकाइयाँ स्व-प्रमाणित हैं।

11. केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 15 और 16 अक्टूबर 2020 को नई दिल्ली में 34 राज्य पर्यटन मंत्रियों/अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री महोदय ने कहा कि इससे पहले हमारे पास केवल 1400 होटलों के पंजीकरण थे लेकिन आतिथ्य उद्योग के राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस (निधि) की पहल के कारण, अब इस संख्या में नियमित रूप से वृद्धि हो रही है। इसके माध्यम से हमें पर्यटकों और आतिथ्य उद्योग के अधिक विश्वसनीय आंकड़े प्रदान हो रहे हैं। आतिथ्य उद्योग का राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस (निधि), अतिथ्य उद्योग को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की साझेदारी में अतिथ्य उद्योग के साथ की गई एक संयुक्त पहल है। होटल, रिसॉर्ट्स, गेस्ट हाउस, बैड और नाश्ता/घर पर आवास, फार्म में आवास, लॉज/पर्यटक घर, हाउसबोट, हेरिटेज होम, टाइम्स स्पेयर यूनिट, अपार्टमेंट होटल, टेंटेड आवास, स्टैंडअलोन एफएंडबी इकाइयां आदि जैसी विभिन्न श्रेणियों की आतिथ्य इकाइयों के लिए इस मंच पर एक सरल पंजीकरण प्रक्रिया है। पंजीकृत इकाई को उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दिया जाता है और पंजीकृत इकाई द्वारा किसी भी समय इस जानकारी में सुधार किया जा सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Z0HY.jpg

12. “थेनज़ॉल गोल्फ रिज़ॉर्ट” परियोजना का उद्घाटन: केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 4 अगस्त 2020 को नई दिल्ली में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत “थेनज़ॉल गोल्फ रिज़ॉर्ट” परियोजना का आभासी रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर, मिजोरम के पर्यटन मंत्री श्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे और मिज़ोरम सरकार के पर्यटन विभाग की सचिव एवं आयुक्त श्रीमती एस्थेर लाल रुत्किमी भी उपस्थिति थीं।

13. “सोमनाथ, गुजरात में तीर्थयात्रा सुविधाओं का विकास” परियोजना: केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजयभाई रुपाणी के साथ 16 जुलाई 2020 को “सोमनाथ, गुजरात में तीर्थयात्रा सुविधाओं का विकास” परियोजना का आभासी रूप से उद्घाटन किया। “सोमनाथ, गुजरात में तीर्थयात्रा सुविधाओं का विकास” परियोजना को मार्च 2017 में पीआरएएसएचएडी अर्थात प्रसाद योजना के तहत स्वीकृती प्रदान की गई थी और इसे 45.36 करोड़ रुपयों की लागत के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

14. “पर्यटक सुविधा केंद्र”: केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल (स्वतंत्र प्रभार) ने 4 नवंबर 2020 को पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत ‘गुरूवायुर, केरल का विकास’ परियोजना के अंतर्गत आभासी माध्यम से पर्यटन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YNHW.jpg

15. एक भारत श्रेष्ठ भारत: पर्यटन मंत्रालय नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। यहां तक की कोविड19 महामारी के दौरान भी एनसीएचएमसीटी एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंटसे संबद्ध भारत सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ने 8 मई 2020 से 24 अगस्त 2020 तक एक भारत श्रेष्ठ भारत पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों के दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना के प्रति उत्साही भागीदारी देखी गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018QXB.jpg

16. केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में, महिला सशक्तिकरण के लिए ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) और एफआईसीसीआई महिला संस्था (एफएलओ) द्वारा औपचारिक रूप से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के माध्यम से टीएएआई और एफएलओ कम पूँजी वाले उद्यमों के साथ अधिक सौम्य कार्य संतुलन बनाते हुए व्यक्तिगत और आतिथ्य कौशल के अधिक विकल्पों पर बल देते हैं।