पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 330055 हुई

पिछले 24 घंटे में 144 नये मरीजों की शिनाख्त

स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या में वृद्धि

गुवाहाटी, 03 जनवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 144 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 330055 हो गई है जिसमें 322210 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 255 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 5386 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2201 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असममें कोरोना संक्रमित 38 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216289 है जबकि 212069 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 80 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3166 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1051 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरामें कोरोना संक्रमित 08 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33273 है जबकि 32772 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 96 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 382 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुरमें 37 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28243 है जबकि 26782 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1104 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 357 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेशमें 08 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16727 है जबकि 16576 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 95 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालयमें 40 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13467 है जबकि 13227 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 88 मरीज स्वस्थ हुए हैं।  101 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 139 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंडमें कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11929 हो गई है। 11533 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 05 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 186 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 79 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 10 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5910 हो गई है। 5157 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 13 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 530 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 129 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरममें 03 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4219 हो गई है। 4103 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 108 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *