तोमर ने किया पूसा स्थित आईसीएआर का दौरा

नई दिल्ली, 01 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र (आईसीएआर) का दौरा कर वहां चल रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली।

तोमर ने शुक्रवार को यहां पूसा स्थित आईसीएआर में फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे कृषि अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न फसलों और उनकी किस्मों पर हो रहे अनुसंधान कार्यों और उनकी प्रगति के बारे में कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिकों को सलाह दी की वह कृषि क्षेत्र को विकसित करने तथा अनुसंधान कार्यों पर जोर दें। इससे कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा और छोटे किसान भी लाभान्वित होंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों के साथ कई अहम विषयों पर भी चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *