पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 333052 हुई

-पिछले 24 घंटे में 24 नये मरीजों की शिनाख्त

गुवाहाटी, 26 फरवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 24 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 333052 हो गई है जिसमें 328235 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 36 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 424 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2292 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 217454 है जबकि 214757 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 259 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1091 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33397 है जबकि 32961 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 25 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 14 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28660 है जबकि 27805 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 40 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 373 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16836 है जबकि 16777 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 03 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 03 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13961 है जबकि 13793 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 20 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 148 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 06 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12198 हो गई है। 11942 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि, 13 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 01 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6133 हो गई है। 5858 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 05 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 43 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4413 हो गई है। 4382 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 21 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *