नौ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

कोलकाता, 04 फरवरी (हि.स.)। कोलकाता शहर में एक भयावह घटना सामने आई है। गुरुवार की सुबह जोड़ाबागन के एक घर से 9 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है। दावा है कि कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। बच्चे के परिवार के अनुसार, लड़की कल रात से लापता थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी परिवार के लोग उसे नहीं ढूंढ सके। गुरुवार  सुबह, लड़की का शव जोड़ाबागन में वैष्णव शेख स्ट्रीट स्थित एक घर से बरामद किया गया।

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक  जांच से पता चला है कि लड़की का यौन शोषण किया गया था। अपराध को ढकने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना में कौन-कौन शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कल रात लापता होने से पहले लड़की किससे मिली थी। पता चला है कि लड़की अपने चाचा के घर जोडाबागान में घूमने आई थी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *